बुधवार, 14 दिसंबर 2011

ढोल गंवार शूद्र पशु नारी ये सब ताङन के अधिकारी

तुलसीदास ने कहा है कि " ढोल गंवार शूद्र पशु नारी ये सब ताङन के अधिकारी " इसमें ढोल की डोरियों से उसके पुरे कसे रहे तो बेहतर आवाज निकलेगी..इसमें किसी को कोईआपत्ति नहीं होगी . गंवार याने दुष्ट या मूरख भी यदि डांट डपट या दन्ड से भयभीत रहे तो सही चलेगा..इसका भी सभी एक स्वर में समर्थन करते हैं . शूद्र का अर्थ जैसा कि लोग लगाते है हमेशा ही निम्न जातियां नहीं है इसका असली अर्थ बहुत हटकर है फ़िर भी सामान्यतः छूत कर्मों के दुष्प्रभाव से बचने की सलाह है..अगर शूद्र का हम एक कामन रिजल्ट निकालें तो वो नीचता होगा..कर्म और स्वभाव की नीचता..इससे दूर रहना भी अच्छा ही है !.शूद्र और स्त्री को एक साँस में ढोल आदि के साथ रखने और ताडन का पात्र बताने वाली चौपाई की अनेक प्रकार से व्याख्याएं हो चुकी हैं। '
पशु..पशु को भी नियंत्रण में रखना चाहिये इससे भी कोई असहमत न होगा..नारी ? जब भी सतसंग या किसी प्रकार की चर्चा में तुलसी का ये दोहा चर्चा का विषय होता है तुलसी अच्छी खासी आलोचना का शिकार होते हैं..तुलसी ने इस दोहे में शूद्र और नारी का जिक्र करके मानों आफ़त मोल ले ली हो..जबकि मैं कहता हूँ कि आप धर्म शास्त्रों की a b c d भी अगर ठीक से जानते होते तो तुलसी की ये बात आपको एकदम सटीक लगती सबसे पहले तो जब इस तरह की चर्चा अपने चरम पर होती है..और विरोध की आग विकरालता धारण कर लेती है..लोग सोचते हैं कि तुलसी सठिया गये थे जो शूद्र और नारी का जिक्र किया . मैं कहता हूँ जिस रामायण को आप इतनी श्रद्धा और आदर देते हैं । आपके घरों में उसके अखन्ड पाठ का आयोजन होता है और निर्विवाद तुलसी को सामाजिक सम्मान और संत की उपाधि प्राप्त है । तो वो यूँ ही तो हरगिज नहीं है । इसलिये अगर तुलसीदास ने नारी को नियंत्रण मे रखने की बात कही है तो उसके निहितार्थ साधारण तो हरगिज नहीं होंगे ।
अब यदि एक नारी के तौर पर आपसे नियंत्रण या ताङना की बात कही जाय तो निसंदेह यह बात कङवी और अप्रिय लगती है परन्तु जब आपकी खुद की लङकी जवानी की दहलीज पर कदम रखती है तो फ़िर ढेरों ऊँच नीच विचार आपके दिमाग में स्वयँ आने लगते है और आप तरह तरह की हिदायतों से उसे लैस रखने की कोशिश करती है । आप उन नारियों के परिणाम देखे जिन्होने उन्मुक्त यौन जीवन या नारी के लज्जा सहनशीलता स्नेह शर्मीलापन से इतर मुँहफ़ट फ़ूहङ बेशर्म स्टायल जीवन जीने की कोशिश की आज समाज में उनकी क्या स्थिति है...ये तो ऐसी ही है...वो बङी वैसी है ..जैसे कमेंट मैंने औरतों से औरतों के लिये सुने है और सब गाँव की भौजाई..जैसी इमेज उनकी स्वतः ही बन गयी । मैं नारी की शिक्षा का विरोध हरगिज नहीं करता
प्राचीनकाल में गार्गी मैत्रेयी अनसूया आदि अनेको विदुषी नारियाँ हुयी हैं । मैं नारी के अंगप्रदर्शन से भी असहमत नहीं हूँ पर जैसा कि किसी कवि ने कहा है..कि अधखुले कुच ( उरोज ) कटि प्रदर्शन
विभिन्न श्रंगार नारी के सौन्दर्य को कई गुना बङा देते है पर इसकी मर्यादा पार होते ही बे फ़ूहङता की श्रेणी में आ जाते है । आज जो भी प्रदर्शन हो रहा है वो अधिकतर फ़ूहङ श्रेणी का अधिक है । नारी मुक्ति के नाम पर बेशर्मी और उन्मुक्त यौन जीवन की चाह अधिक नजर आती है और इसका अन्त गहरे अन्धकारमय गढ्ढे में जाकर खत्म होता है । जिससे निकलने का फ़िर कोई रास्ता नहीं बचता और आपका परलोक तो निश्चय बिगङता ही है इसलिये नारी के लिये क्या बेहतर है ये नारी स्वयँ ही तय कर सकती है और खुशी की बात है कि आज की नारियाँ धीरे धीरे ही सही इस मामले में बेहद जागरूक होती जा रही है । देखिये तुलसी क्या कह रहे है..गौर से पढें...।
धीरज धर्म मित्र अरु नारी। आपद काल परिखिअहिं चारी।।बृद्ध रोगबस जड़ धनहीना। अधं बधिर क्रोधी अति दीना।।ऐसेहु पति कर किए अपमाना। नारि पाव जमपुर दुख नाना।।एकइ धर्म एक ब्रत नेमा। काय बचन मन पति पद प्रेमा।।जग पति ब्रता चारि बिधि अहहिं। बेद पुरान संत सब कहहिं।।उत्तम के अस बस मन माहीं। सपनेहु आन पुरुष जग नाहीं।।मध्यम परपति देखइ कैसे। भ्राता पिता पुत्र निज जैसे।।धर्म बिचारि समुझि कुल रहई। सो निकिष्ट त्रिय श्रुति अस कहई।।बिनु अवसर भय ते रह जोई। जानेहु अधम नारि जग सोई।।पति बंचक परपति रति करई। रौरव नरक कल्प सत परई।।छन सुख लागि जनम सत कोटि। दुख न समुझ तेहि सम को खोटी।।बिनु श्रम नारि परम गति लहई। पतिब्रत धर्म छाड़ि छल गहई।।पति प्रतिकुल जनम जहं जाई। बिधवा होई पाई तरुनाई।।
केहि बिधि अस्तुति करों तुम्हारी। अधम जाति मैं जड़मति भारी।।अधम ते अधम अधम अति नारी। तिन्ह महं मैं मतिमंद अघारी।।कह रघुपति सुनु भामिनि बाता। मानउं एक भगति कर नाता।।

!!भारतीय राजनीति में सुरा सुंदरी का प्रभाव !!

लोक कथाओं एवं वैदिक ग्रंथों के अनुसार प्राचीन युग में विषकन्या का प्रयोग राजा अपने शत्रु का छलपूर्वक अंत करने के लिए किया करते थे। इसकी प्रक्रिया में किसी रूपवती बालिका को बचपन से ही विष की अल्प मात्रा देकर पाला जाता था और विषैले वृक्ष तथा विषैले प्राणियों के संपर्क से उसको अभ्यस्त किया जाता था। इसके अतिरिक्त उसको संगीत और नृत्य की भी शिक्षा दी जाती थी, एवं सब प्रकार की छल विधियाँ सिखाई जाती थीं। अवसर आने पर इस विषकन्या को युक्ति और छल के साथ शत्रु के पास भेज दिया जाता था। इसका श्वास तो विषमय होता ही था, परंतु यह मुख में भी विष रखती थी, जिससे संभोग करनेवाला पुरुष रोगी होकर मर जाता था।और आज की भारतीय राजनीत में बिष कन्या का प्रयोग हो रहा है बस प्रयोग का तौर-तरीका बदल गया है ,,आज के नेता खुद ही बिष कन्याओं के पास जा रहे है उनके रूप के मोह पाश में फस कर ,और यह बिष कन्याये सुरा, सुन्दरी के साथ सत्ता में अच्छे-अच्छों को पथ भ्रष्ट कर देती हैं। यूं तो सुरा और सुन्दरी का चोली दामन का ही संबंध रहा है। इतिहास गवाह है कि अधिकांश घटने वाली घटनाओं के मूल में ये ही रही है। रेगिस्तान में यूं तो रेत के बवंडर उठा ही करते है लेकिन, राजनीति के क्षेत्र में सेक्स स्केण्डल के बवंडर ने महीपाल सिंह मदेरणा और रामलाल जाट को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राजनीतिक स्थिति की बुरी तरह किरकिरी अपने हाई कमान की नजरों में हुई है।
भवरी देवी का मामला चूंकि उनके गृह क्षेत्र के अस्पताल का होने से भी और भी गंभीर हो गया है। यूँ तो भवरी-महीपाल सेक्स की आंधी पहले से ही चलती रही। लेकिन इसका असर सितम्बर माह में भवरी के अचानकलापता होने के कारण उसके पति अमरचंद विलाड़ा द्वारा पुलिस को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते समय भवरी के अपहरण एवं हत्या की आशंका को ले महिपाल मदेरणा जो गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे पर लगायाएवं थाने मैं एफ.आई.आर.दर्ज कराई। जिसके परिणाम स्वरूप मदेरणा को अपनी कुर्सी की बली देनी पड़ी। हालांकिअपहरण काण्ड का मुख्य आरोपी शहाबुद्दीन है।पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में मदेरणा भवरी से अपने संबंधों कोनकारते ही नजर आये जैसा कि हर एक के साथ होता भी है। लेकिन, पुलिस ने मदेरणा को भंवरी देवी के साथबिताए अंतरंग क्षणों की सी.डी. दिखाई तो अब उनके पास बहाने बनाने के सारे रास्ते ही बंद हो गए। यं तोनेताओं पर इस तरह के आरोप आए दिन देखने को मिलते ही रहते है।
वैसे भी सियासत में अवैध सेक्स संबंधों कोले पहले ही कई दिग्गज नेता अवैध सेक्स में डूब सियासत के समुंदर के तट पर बदनामी के थपेडों से लड़ अधमरेसे पड़े हुए हैं। ऐसे ढ़ेरों उदाहरण है मसलन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. नारायणदत्त तिवारी जिनका भी एकमहिला से अवैध संबंधों के चलते उत्पन्न पुत्र का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उत्तर प्रदेश के ही एक मंत्रीअमरमणी त्रिपाठी का कवियत्री मधुमिता शुक्ला के बीच अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या कर दी गई थी।इसी तरह उत्तराखण्ड के पूर्व राजस्व मंत्री हरकसिंह रावत का बिन ब्याही माँ से संबंध के कारण अपने पद से न केवलहाथ धोना पड़ा बल्कि सी.बी.आई. ने उनके खिलाफ बलात्कार का भी प्रकरण दर्ज किया। नेना साहनी और सुशीलका अवैध संबंध तंदूर हत्याकाण्ड से चर्चित रहा। ऐसे ढे़रों और भी उदाहरण है ये तो मात्र बानगी है।
अब तो भारतीय जनता भी ये सब कुछ देखने एवं सुनने की आदी हो चुकी है। यहां तक तो सब ठीक हैकुछ नया नहीं है लेकिन, जब मदेरणा की धर्म पत्नि लीला मदेरणा जो खुद राजनीति में सक्रिय है ओर अपेक्सबैंक की चेयरपर्सन भी है। भारतीय सभ्यता में पली बढी है जिसमें पति परमेश्वर होता है और उसका साथ देनाउसका सबसे बडा धर्म भी होता है, के अनुरूप उन्होंने मीडिया को कहा कि ‘‘मेरे पति का लम्बा राजनीतिक केरियरहै जरूर उनका कोई राजनीतिक दुश्मन होगा?
मेरा पति निर्दोष है जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।यहां तक तो उन्होंने पति धर्म के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को भी बचाया है और निभाया भी है लेकिन उनकावह बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि में केव‘‘इस पुरूष प्रधान समाज में राजा-महाराजाओं के समय से ही यह सब कुछहोता आया है कोई पुरूष-महिला की सहमति से मिलता है तो इसमें गलत क्या है।’’ मीडियाकर्मी को भी आड़े हाथले कहा भंवरी को देवी नहीं कहा जा सकता क्या हिन्दुस्तान से  भंवरी ही गायब हुई है? जो मीडिया इस मुद्देको इतना तूल दे रहा है और भी कई औरते गायब हुई है?
हो सकता है लीला मदेरणा द्वारा दिया गया ये शर्मनाकबयान उनका निजी हो लेकिन उन्हंेयह नहीं भूलना चाहिए कि राजनीति में निजिता केवल घर के अंदर तक ही होती है। घर की दहलीज के बाहर तो सबसार्वजनिक है। इस लिहाज से और पूरी नारी समाज के हिसाब से इनके इस बयान की जितनी निंदा की जाए उतनाकम ही होगी। इनके इस निर्लज्ज बयान से पूरा नारी समाज अपने को अपमानित महसूस कर रहा है। दूसरा इसपुरूष प्रधान समाज में नारी ही नारी के शोषण की वकालत कर रही है।
यह मुद्दा पूरे देश में बुद्धिजीवियों के बीच मेंएक बहस का मुद्दा होना चाहिए? चूंकि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी स्वयं एक महिला है, को इस प्रकरण मेंव्यक्तिगत रूचि ले नारी सम्मान की रक्षा के लिए दुर्गा का रूप धर आगे आ आताताईयों एवं व्यवचारियों को दण्डदेना ही चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की पुर्नरावृत्ति न हो। मैं चाहुगा कि लीला मदेरणा को भी अपने पुरूष-नारी संबंधों को ले दिये गये बयानों को ले पूरे नारी समाज से भी खेद व्यक्त करना चाहिए आखिर नारी अस्मिता का जो सवाल है।