मंगलवार, 13 मार्च 2012

!!क्या हैं स्वामी रामदेव ? पढ़ें और जाने।

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी अपने 5000 करोड़ के घर में शिफ्ट नहीं हो रहे। कुछ वास्तु दोष रह गया है।
5000 करोड़ रुपया खर्च के भी दोष रह गया ? 27 मंजिला घर बनवाया है मात्र 6 लोगों के रहने के लिए। 168 कारें खड़ी हो सकती हैं। 8 मंजिलें तो पार्किंग के लिए हैं,हैलीपेड है।
ऐसे लोगों को हमारे यहाँ धन पशु कहा जाता है। एक और धन पशु है दिल्ली में, कांग्रेस पार्टी के नेता हैं कँवर सिंह तंवर। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की शादी की। 10 दिन तक समारोह चला। 18000 मेहमान थे। लड़की वालों ने अपने रिश्ते दारों को BMW दे के विदा किया। दामाद को हेलिकॉप्टर दिया दहेज़ में। लड़के की हजामत बनाने वाले नाई को ही ढाई लाख का गिफ्ट दिया। करीब 100 करोड़ से ज्यादा खर्च हो गया एक शादी में। पूरी दुनिया में इस शादी के चर्चे रहे । पिछले दिनो मध्य प्रदेश की राघो गढ़ रियासत के राजा दिग्विजय सिंह जी फरमा रहे थे कि ऐ.बी.सी तीन टीमें थी आर एस एस की। जिनमे से एक यानी राम देव को तो कुचल दिया और बाकी को देख लेंगे। ये तो वो हमेशा से बोलते आये हैं की बाबा नहीं ठग है, चोर है, बिजनेस करता है उसे हाथ पैर बाँध के नदी में फेंक देना चाहिए और ना जाने क्या क्या। इसके अलावा हमारा मीडिया भी अक्सर उनसे ये पूछता है हाय हाय इतनी सारी दौलत। इतना सारा पैसा है आपके पास। इतनी सारी दवाईयाँ बेचते हैं आप।
इतने बड़े बिजनेस मैन है , बड़ी गाडी में चलते हैं चार्टर प्लेन में उड़ते हैं आदि आदि

अब इतने दौलत मंद आदमी। इतने अमीर व्यक्ति से जलन होनी तो स्वाभाविक है। अब चूँकि मैं वहाँ गया हूँ। वहाँ की एक एक चीज़ को गौर से परखा है बड़े नज़दीक से देखा है। एक बात तो मैं भी मानता हूँ इसमें कोई शक नहीं बाबा है वाकई रईस। लोग कहते हैं की आज से मात्र 18 साल पहले बाबा हरिद्वार की गलियों में साइकिल पे चलता था, बात सही है सुना है एक बार बाबा ने एक पंसारी से हज़ार रुपये की जड़ी बूटिया उधार मांगी थीं और उसने मना कर दिया था वही बाबा आज 1100 करोड़ का मालिक हो गया। फ़कीर था रईस हो गया बड़े नज़दीक से देखा है मैंने बाबा को। मीडिया को रईस दिखता होगा बाबा पर आज भी सचमुच फ़कीर है। वो अलग बात है की बाबा ने मात्र 5-7 सालों में एक साम्राज्य खड़ा कर दिया है पर किसके लिए ?

आज योग पीठ में सैंकड़ों हज़ारों लोग पूरे देश से आते है योग सीखने और इलाज कराने।

वहाँ वालमिकि धर्मशाला है जिसमें 3 दिन तक फ्री रुकने की व्यस्था है इसके बाद 50 रु प्रति बेड के लगते हैं।दिन रात फ्री लंगर चलता है।
जो लोग धर्मशाला में नहीं रुकना चाहते उनके लिए 150 से ले के 400 रु बेड तक की कूलर और ऐ.सी. कमरे में सुविधा है।

इसके अलावा जो दवाईयाँ वहाँ आश्रम में मिलतीं हैं उनकी कीमत बाज़ार में बिकने वाली अन्य ब्रांड्स से 75% से ले कर 3000% तक कम हैं यानी बेहद सस्ती हैं।

इसके अलावा बाबा के सैकड़ों सेवा प्रकल्प चल रहे हैं। कितने ही गुरुकुल आज बाबा के अनुदान और मदद से चल रहे हैं।

लाखों योग कक्षाएं पूरे देश में फ्री चल रही है।
आज बाबा ने योग को घर घर पहुंचा दिया है ।
सारी संपत्ति ट्रस्ट की है जिसमे बाबा के अलावा उनके परिवार का एक भी सदस्य नहीं है।
उनके परिवार का एक भी कोई बैंक खाता नहीं है। उनके एक भाई वही हरिद्वार में काम देखते हैं और वेतन पाते हैं।
एक बड़े भाई गाँव में खेती करते हैं।

बाबा रामदेव खुद बिना ऐ.सी. चलाए सोते हैं जमीन पे चटाई बिछा के।

दो जोड़ी कपड़े हैं उनके पास खुद धोते हैं अपने कपड़े।

15 साल से अन्न नही खाते, सब्जी और एक गिलास दूध यही भोजन है उनका
बाबा कहते हैं मेरा क्या है ? सब आपका है आपके लिए है आपके पैसे से बना है बाबा की कौन सी बेटी है जिसके 18000 बारातियों को पकवान खिलाने हैं दहेज़ में BMW देनी है एक फ़कीर ने हम आम हिन्दुस्तानियों के लिए इतना कुछ बना दिया पर मीडिया और नेता मुकेश अम्बानी और कँवर सिंह तंवर सारीखों का गुणगान करते है, तलवे चाटते हैं और बाबा को ठग और चोर बताते हैं।