बुधवार, 12 दिसंबर 2012

12/12/12--12:12:12:

बुधवार को सदी का सबसे महत्वपूर्ण संयोग 12/12/12 है.. वह दिन जो अब सौ साल बाद 2112 में आएगा.
राशियां 12 
भले ही राशि जन्माक्षर से हो या दिनांक से लेकिन 12 राशि को मान्यता है। 
हिंदी में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर कुंभ, मीन।
अंग्रेजी में एरीज, टौरस, जेमिनी, कैंसर, लियो, वर्गो, लिब्रा, स्कार्पियन, सेगिटेर्स, केपरीकॉन, एक्वेरियस।
साल में 12 माह
साल अंग्रेजी हो या विक्रम संवत का। माह 12 ही होते हैं। 
हिंदी माह: चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, अगहन, पौष, माघ, फाल्गुन।
अंग्रेजी के माह: जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर।
भाषा के व्याकरण में 12 
हिन्दी: बारहखड़ी: क का कि की कु कू के कै को कौ कं क: 
अंग्रेजी: टेंस: सिंपल प्रेजेंट, प्रेजेंट परफेक्ट, प्रेजेंट प्रोग्रेसिव, प्रेजेंट परफेक्ट प्रोग्रेसिव, सिंपल पास्ट, पास्ट परफेक्ट, पास्ट प्रोग्रेसिव, पास्ट परफेक्ट प्रोग्रेसिव, सिंपल फ्यूचर, फ्यूचर परफेक्ट, फ्यूचर प्रोग्रेसिव, फ्यूचर परफेक्ट प्रोग्रेसिव।
12 को दर्जन कहते हैं
12 दर्जन भी कहलाता है। पहले केले, संतरे सहित कई सामग्री दर्जन से मिलती थी। एक केला 20 पैसे का था तो दुकानदार दो रुपए के दस की बजाए एक दर्जन (12) केले देते थे। हालांकि दर्जन इकाई का उपयोग अब धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। अगली सदी के 12/12/12 में यह शायद ही शामिल हो पाएं।
अधिकतम 12 बजते हैं
दिन एवं रात 12-12 घंटे के हैं। घड़ी में अधिकतम 12 बजते हैं। हालांकि रेलवे सहित कई उपक्रमों में 24 बजने लगे हैं फिर अधिकांश लोग 12 को ही स्टैंडर्ड मानक मानते हैं।
एक फीट में 12 इंच
लंबाई की इस इकाई में 12 इंच होते हैं। हालांकि एक इंच में 2.54 सेंटीमीटर एवं 254 मिलीमीटर होते हैं लेकिन 12 इंच होने पर ही 1 फीट होता है।
जन्मकुंडली में 12 घर
जन्मकुंडली: व्यक्ति की जन्म कुंडली में 12 खाने (घर) होते हैं। उनमें नौ ग्रह विचरण करते हैं। मान्यता है कि ग्रहों के इन खानों में चलने से ही व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। 
स्कूली शिक्षा 12वीं तक
भारत में स्कूली शिक्षा 12वीं तक दी जाती है। इसके बाद उच्च अध्ययन के लिए महाविद्यालयीन शिक्षा की व्यवस्था है। 10+2 की शिक्षा प्रणाली 1987 से शुरू हुई।
12 साल तक बच्चा
12 वर्ष तक के बच्चे को लड़का-लड़की कहते हैं। 13वें वर्ष के बाद वे किशोर-किशोरी कहलाते हैं। ट्वेल तक चिल्ड्रन व थर्डटीन का टीन एजर्स कहलाता है।
12 ज्योर्तिलिंग
सोमनाथ, मल्लिकाजरुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमशंकर, विश्वनाथ, त्रयंबकेश्वर, बैजनाथ, ममलेश्वर, घृष्णोश्वर, रामेश्वरम।
12 साल में सिंहस्थ
उज्जैन में लगने वाला सिहंस्थ का मेला 12 वर्ष में एक बार ही लगता है। पहले यह 2004 में लगा था। अगला सिंहस्थ 2016 में आएगा।
12 साल का वनवास
महाभारत में पांडवों को वनवास दिया गया था। उन्होंने 12 साल वनवास व एक साल का अज्ञात वास काटा था। 
  !!...............हमारे जीवन में १२ के मायने .............!!
12 ज्योतिर्लिंग ,12 महीने ,12 राशिया,12 नाम हिन्दू धर्म में सुर्य के ,12 साल में सिंहस्थ ,जन्म कुंडली में 12 घर ,मानव सरीर में पसलियों की 12 जोडिया होती है ,चाँद पर अब तक 12 लोग पैदल चल चुके है ,अपरान्ह (AM ) ,पुर्व्हान (AM )12 - 12 घंटे के होते है ...


आपके जीवन में भी १२/१२/१२ का बहुत महत्व है ...बस आप उसे देखिये एक बार ध्यान से ...............
किसी के जीवन  में इस 12 /12 /12 / 12 :12 :12 :  दिन का क्या महत्व है बताये ?