शुक्रवार, 6 जुलाई 2012

!! इस वीडियो में आप क्या देख रहे है प्रेम या पुनर्जन्म ?

http://www.youtube.com/watch?v=h87VoR-9vRA&feature=player_embedded

देवरिया। बात करीब दो साल पुरानी है। सन् 2009 के उन दिनों यूपी के देवरिया में रहने वाला यह परिवार हैरान और परेशान रहता था। उनके घर पैदा हुई एक बच्ची से मिलने एक मेहमान रोज आती थी। घंटों मिलती और प्यार करती थी। बच्ची भी इस मेहमान के साथ ऐसा सलूक करती थी जैसे कितने वर्षों से जानती हो। इनका प्यार देख लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेते थे।

इनके इस प्यार को देख कोई इसे पूर्वजन्म का खेल मानता था, तो कोई बंदरियां का बच्चे के प्रति प्यार। लोगों का मानना था कि यह बच्ची इस बंदरिया से पूर्व जन्म में कोई ना कोई संबंध जरूर रखती है। तभी तो अचानक गांव में आई इस बंदरिया को यही लड़की दिखी और वह उसे प्यार करने लगी। यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। आज बच्ची बड़ी हो चुकी है, लेकिन इस बंदरिया के आने का सिलसिला थमा नहीं है। वह आज भी आती है।

यह वीडियो करीब दो साल पहले बनाया गया था, आज बच्ची बड़ी हो चुकी है। हम आपके सामने इस वीडियो को पेश कर रहे हैं। इसे देख आप भले ही पूर्वजन्म आदि के बारे में विश्वास नहीं करते हों, लेकिन एक जानवर और मासूम बच्ची के प्यार के बारे में जरूर सोचेंगे। 


http://www.youtube.com/watch?v=h87VoR-9vRA&feature=player_embedded

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें