शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

। राजनीति व सेक्स मिलकर विस्फोटक कॉकटेल का काम करते हैं ।


विगत कुछ वर्षो में सेक्स स्केंडल्स के देश में ऎसे ढेरों मामले सामने हैं जिनमें राजनीतिज्ञ शामिल रहे हैं। कई राजनीतिज्ञ सत्ता को हर चीज पाने तथा कार्रवाई से दूर रहने का लाइसेंस मानते हैं। हमेशा की तरह महिलाएं जनता के इन सेवकों का आसान निशाना बन जाती हैं। आइए नजर डालते हैं ऎसे कुछ मामलों पर -


1. गोपाल कांडा -गीतिका शर्मा स्केंडल (2012)

हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को एक पूर्व एयरहोस्टेस को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह अभी जेल में ही है। गीतिका ने दिल्ली स्थित अपने घर में पांच अगस्त 2012 को आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने सुसाइड नोट में इसके लिए गोपाल कांडा को जिम्मेदार ठहरया। गोपाल पर गीतिका के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने के भी आरोप लगे।


2. अभिषेक मनु सिंघवी सीडी स्केंडल (2012)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी सेक्स स्केंडल में फंसे। एक सीडी सामने आई। यह सीडी सिंघवी के ही पूर्व ड्राइवर ने बनाई थी। इस सीडी में अभिषेक को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया। सिंघवी ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मांग की कि सीडी का प्रसारण रोका जाए लेकिन सीडी यूटयूब पर अपलोड कर दी गई।


3. महिपाल मदेरणा-भंवरी देवी (2011)

राजस्थान की 36 साल की नर्स भंवरी देवी तब सुर्खियों में आई जब उसके पति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मंत्री महिपाल मदेरणा ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। जांच में पता चला कि भंवरी महिपाल व कांग्रेस विधायक मलखान सिंह को ब्लेकमेल कर रही थी। भंवरी के पास एक सीडी थी जिसमें उसे मदेरणा व अन्य के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। आरोप है कि मदेरणा और मलखान ने भंवरी को मरवा दिया। इस मामले में मदेरणा के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं।


4. एनडी तिवारी सेक्स स्केंडल (2009)

देश तब सन्न रह गया जब आंध्रप्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल एनडी तिवारी के तीन महिलाओं के साथ हमबिस्तर होने वाली तस्वीरें सामने आई। यह एक स्टिंग ऑपरेशन था जिसे एक प्रमुख तेलुगु चैनल ने किया था। तिवारी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि उन्हें फंसाया गया है।


5. अमरमणि त्रिपाठी-मधुमिता शुक्ला सेक्स स्केंडल (2003)

उत्तरप्रदेश की 24 साल की कवयित्री मधुमिता शुक्ला की नौ अप्रेल 2003 को लखनऊ स्थित उसके अपार्टमेंट में दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया कि मधुमिता राज्य में मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की प्रेमिका थी। यह भी पता चला कि मधुमिता की हत्या अमरमणि की पत्नी मधुमणि के इशारे पर हुई थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया व उम्रकैद की सजा हुई।


6. केरल आईसक्रीम पार्लर सेक्स स्केंडल (1987)


1987 में केरल में हुआ आईस क्रीम सेक्स पार्लर स्केंडल। इस बारे में कोझीकोड के एक एनजीओ ने एफआईआर दर्ज कराई थी। एनजीओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आईसक्रीम पार्लर को वेश्यालय के तौर पर चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं वहां काम करने वाली लड़कियों को ताकतवर सामाजिक तबके के न्यायिक अधिकारियों व राजनीतिज्ञों सहित अन्य वीआईपीज द्वारा यौन शोषण किया जा रहा है। तब मंत्री रहे पीके मुनहल्लीकुट्टी को जांच घेरे में आने पर इस्तीफा देना पड़ा था।


7. संजय जोशी सेक्स स्केंडल (2005)


भाजपा के तत्कालीन महासचिव संजय जोशी की भी 2005 में एक वीसीडी सामने आई। इसमें संजय को एक महिला के साथ अपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया। संजय जोशी आरएसएस प्रचारक थे और काफी सात्विक माने जाते थे। इसमें जोशी और महिला की आवाज थी तथा महिला कुछ अधूरे वादों के बारे में बात कर रही थी।


8. सुरेश राम सेक्स स्केंडल (1978)


अगर उनका बेटा सेक्स स्केंडल में नहीं फंसता तो जगजीवन राम पहले दलित पीएम बनते। साल 1977 में जनता पार्टी की लहर में इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं और जगजीवन राम पीएम पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन दुर्भाग्यवश सूर्या नाम की एक मेग्जीन में तस्वीरें छपीं जिनमें जगजीवन राम के बेटे सुरेश राम को नग्नावस्था में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया। इस मेग्जीन की संपादक मेनका गांधी थीं।


10. हरक सिंह रावत सेक्स स्केंडल (2003)

एक असमिया महिला ने 2003 में आरोप लगाया कि उसके नवजात बच्चे का पिता कांग्रेस के उत्तरांचल में मंत्री हरक सिंह रावत हैं। इस आरोप के बाद रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रावत उत्तराखण्ड की मौजूदा सरकार में कृषि मंत्री हैं। दो दिन पूर्व इनकी पार्टी में गोलियां चलने की जानकारी सामने आई, जिसमें कांग्रेस के दो नेता घायल हो गए।


11. बॉबी मर्डर केस (1982)

1982 में बिहार बॉबी नामक एक लड़की की हत्या से दहल उठा। बॉबी बिहार सचिवायल में काम करती थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार में शामिल कई मंत्रियों के नाम इसमें सामने आए। काफी दबाव पर लड़की का शव कब्र से निकाला गया और फोरेंसिक जांच की गई। कुछ दोषियों की बाद में पहचान हुई।

12. राघवजी सेक्स स्केंडल (2013)

अपने नौकर के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने के आरोप में मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके दो दिन बाद राघवजी को भोपाल में अरेस्ट कर लिया गया। राघवजी (79) को एक फ्लैट से पकड़ा गया। यह फ्लैट बाहर से बंद था, इस पर ताला जड़ा था।



13. अनुराधा बाली-चांद मोहम्मद स्केंडल (2009)


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे व हरियाणा के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री चंदर मोहन उर्फ चांद मोहम्मद से शादी करके अनुराधा बाली उर्फ फिजा सुर्खियों में आ गई। दोनों ने इस्लाम अपनाकर शादी की। हरियाणा की असिस्टेंट एडवोकेट जनरल रहीं फिजा ने अगस्त 2012 में आत्महत्या कर ली। चंदर ने अपना घर छोड़ दिया था तथा दोनों फिजा के फ्लैट में रह रहे थे। लेकिन दो माह बाद ही चंदर ने फिजा का साथ छोड़ दिया। वह वापिस अपने परिवार के पास लौट गया। कुछ दिनों बाद चंदर ने फोन पर फिजा को बताया कि वह उसे तलाक दे रहा है।



14. सपा विधायक सेक्स स्केंडल (2013)

सपा विधायक महेंद्र कुमार सिंह को अगस्त में गोवा में पांच अन्य लोगों के साथ गोवा के डांस बार से अरेस्ट किया गया। इन्हें वेश्यावृति निरोधी कानून के तहत अरेस्ट किया गया। सिंह (55) उत्तरप्रदेश में सीतापुर से विधायक है। उसे पंजिम में एक अवैध डांस बार से अरेस्ट किया गया। पुलिस के अनुसार ये लोग अपने साथ लड़कियां लाए थे तथा उन्हीं के साथ होटल में ठहरे थे।

शनिवार, 14 सितंबर 2013

!! चाय की दुकान से पीएम उम्मीदवार तक का सफर !!


नरेंद्र मोदी बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। आज वो भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार हैं। हम आपकों बता रहे हैं नरेंद्र मोदी का चाय की दुकान से पीएम पद के उम्मीदवार तक के सफर की कहानी।

मोदी का जन्म गुजरात के मेहसाना जिले के एक सामान्य परिवार में 17 सितंबर 1950 को हुआ। वे चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। मोदी के पिता दामोदर दास वादनगर रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान लगाते थे। और मोदी चाय की कैटली लेकर रेल यात्रिओं को चाय बेचते थे। उनका घर भी ज्यादा बड़ा नहीं था। उनको जानने वाले कहते हैं कि वो स्कूल में भी एक सामान्य छात्र थे।

जीवनीकार निलंजन मुखोप्धयाय के मुताबिक मोदी की शादी जवानी में ही हो गई थी लेकिन वह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। और मोदी ने अपनी शादी को एक राज ही बनाकर रखा क्योंकि अगर उनकी शादी की बात सार्वजनिक होती तो वो आरएसएस के प्रचारक नहीं बन सकते थे।

मोदी अक्सर घर से गायब हो जाते थे। कई बार वो हिमालय और अन्य जगहों पर रहते थे। वो कुछ दिन गिर के जंगलों में छोटे से हिंदु मंदिर में भी रहे थे। उन्होंने पूरी तरह से अपना घर 1967 में त्याग दिया था। और 1971 में भारत-पाक के युद्ध के बाद वो आरएसएस के साथ जुड़ गए। उसके बाद वो आरएसएस के दिल्ली ऑफिस पहुंच गए। जहां पर वो सुबह चार बजे उठते थे, ऑफिस की सफाई करते थे, वहां मौजूद वरिष्ठों के लिए चाय और नाश्ता तैयार करते थे। साथ ही दफ्तर में आए पत्रों का भी जवाब देते थे।
वहां पर वो बर्तन साफ करते थे, झाडू निकालते थे और पूरी इमारत में सफाई करते थे। मोदी अपने कपड़े भी खुद ही धोते थे।

जब इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था और इंदिरा गांधी अपने राजनीतिज्ञ विरोधियों को जेल में डाल रही थी। उसके बाद मोदी फिर दोबारा से गुजरात लौट आए और अंडरग्राउंड हो गए।

मोदी की मेहनत और बेहतर दक्षता ने भाजपा के वरिष्ठों के दिल को जीत लिया। 1987-88 में वो गुजरात भाजपा के साथ जुड़ गए और उन्हें ऑरगेनाइजिंग सेक्रेट्री नियुक्त किया गया। और इस तरह से उन्होंने मैनस्ट्रीम पॉलिटिक्स में एंट्री मारी।

मोदी ने धीरे-धीरे गुजरात भाजपा में अपने पैर जमाकर पूरा कंट्रोल करना शुरू कर दिया। वे कार्यकर्ताओं से नियमित तौर पर मिलने लगे। उन्होंने आडवाणी की सौमनाथ से अयोध्या तक की रथयात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा का यह ऎसा कदम था जिससे राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की पहचान बनी। जब मुरली मनोहर जोशी पार्टी के अध्यक्ष थे तो उनकी भी कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की एकता यात्रा करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

लेकिन जैसे-जैसे मोदी राजनीतिक ताकत हासिल करने लगे और अपने हलके में मजबूत होने लगे तो उनके दुश्मनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो गई। 1992 में उन्हें गुजरात भाजपा के वरिष्ठों के द्वारा साइड लाइन कर दिया गया। मोदी के रास्ते में केशूभाई पटेल, शंकरसिंन वागेला और कांशीराम अड़चन बन गए। मोदी ने दूसरे नेताओं के बीच की दरार का फायदे उठाते और उसका इस्तेमाल करते। इस प्रकार वो 2001 में वो पटेल के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री बनए गए।

उसके बाद उनके मुख्यमंत्रीकाल में ही गुजरातदंगे हुए। गुजरात दंगों के लिए आरोपी मोदी को ही ठहराया गया। उन पर आरोप थे कि दंगों को दौरान उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ हिंदु उपद्रवियों को भड़काया था। इन दंगों कई हजार लोगों की मौत हो गई थी। इन्ही दंगों की वजह से उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी भी जाती नजर आ रही थी। तत्कालिन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था मोदी की इसके लिए जिम्मेदारी है। लेकिन आडवाणी उस वक्त मोदी का बचाव किया था। इसके बाद 2002 में मोदी ने ही पार्टी को ऎतहासिक जीत दिलाई थी। और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बाद में मोदी विकास और सुशासन का फेस बन गए। मोदी एक हिंदु भक्त हैं जो पिछले चार दशक से नवरात्र के व्रत रख रहे हैं और व्रत के दौरान केवल पानी का सेवन करते हैं।

मुख्य बिंदू-

1987 - बीजेपी में शामिल हुए।

2001- गुजरात में भूकंप आया, जिसमें हजारों लोग मारे गए। तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को पद से हटना पड़ा। पटेल की जगह मोदी को गुजरात की कमान मिली।

2002 - पहली बार मुख्यमंत्री चुनकर आए।

27 फरवरी, 2002 - गुजरात में दंगे भड़के, जिसमें करीब 1000 लोग मारे गए। इनमें अधिकतर मुस्लिम थे। मोदी पर आरोप लगा कि उन्होंने दंगे भड़काए।

2005 - धार्मिक असहनशीलता के कारण अमेरिका ने मोदी को वीजा देने से इनकार कर दिया।

2006 - एक मैगजीन ने मोदी को देश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताया।

2007 - दूसरी बार मुख्यमंत्री चुनकर आए।

2012 - मोदी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री चुनकर आए।

फरवरी, 2012 - 2002 के गुजरात दंगों के मामले में एसआईटी ने मोदी को क्लीन चिट दे दी।

9 जून, 2013 - मोदी को बीजेपी चुनाव प्रचार अभियान समिति की कमान सौंपी गई। 


Note-- श्रोत  पत्रिका डाट काम