शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

!! गुजरात में मुसलमान असुरक्षित है ?

.अहमदाबाद। गुजरात की तरक्की का लाभ मुसलमानों को भी मिला है, एक आम मुसलमान को संविधान प्रदत्त अधिकार चाहिए न की टिकट। कांग्रेस व अन्य दल मुस्लिम समुदाय को अपना पिट्ठू समझते हैं, लेकिन मुसलमान कौम कोई बेवकूफ नहीं जो खुद का भला बुरा नहीं समझती।

कांग्रेस ने पुरे चुनाव में मुसलमानों का नाम तक नहीं लिया उनको छुपाकर रखने की कोशिश की, जबकि बीजेपी ने इस बार सबको साथ रखा। यह कहना है परासोली कोर्पोरेसन के अध्यक्ष जफर सरेशवाला का। उनका मानना है कि मोदी ने गुजरात को तरक्की की राह पर लाकर दिखा दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश का भला होगा।

मुस्लिम समुदाय को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिय सरेशवाला अपनी कंपनी के जरिए निवेश व बचत का पाठ मुस्लिमों को समझाने में सफल रहे हैं और गुजरात दंगा के बाद से अब तक बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़े हैं। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पटेल समाज के एकजुट होने को गलत मानते हुए कहा की उसके खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने बीजेपी के पक्ष में आकर समझदारी दिखाई।
...
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यहां कहा की गुजरात में मुसलमान असुरक्षित है, इस पर सरेशवाला कहते हैं की देश में इससे बड़ा मजाक नहीं किया जा सकता है। यह बात वर्ष 2002 में दंगों के बाद करते तो माना जा सकता था, लेकिन 2012 के चुनाव में जब प्रधानमंत्री ही पुरानी बातों का रेकार्ड बजाएंगे तो उसे कौन सुनेगा।

जफर भाई इस मामले में उलटा कांग्रेस को जिम्मेदार मानते हुए कहते हैं कि कांग्रेस समेत अन्य छोटे दलों ने भी मुस्लिम समुदाय को अपनी पॉकेट में रखी वस्तु समझ रखी है। वार्ड चुनाव में भी उम्मीदवार वोट के लिए मतदाता से मिलता है, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस ने विश्व हिंदू परिषद् की बी टीम की तरह काम करते हुए मुस्लिमों को उपेक्षित रखा। सरेशवाला यहां तक कहते हैं कि मुसलमानों को लेकर कई तरह की बात होती है, लेकिन उन्हें किसी पार्टी का टिकट नहीं अधिकार चाहिए। उन्होंने कहा कि एक टिकट पा जाने से कोई उम्मीदवार विधायक तो बन जाता है, लेकिन आम आदमी को तो टिकट नहीं विकास से मतलब है। मोदी के राज में मुस्लिम सुखी और समृद्ध हुआ है अगर राज्य तरक्की कर रहा है तो उसका फायदा मुस्लिमों को भी हुआ है। मोदी ने विकास की जो गति गुजरात को दी है उससे हर समाज का भला हुआ है।

जफर भाई कहते हैं कि देश में अब तक प्रधानमंत्री बनने वालों में किसी को राज चलाने का अनुभव नहीं था, मोदी ने खुद को गुजरात में इस बात को साबित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी अगर एक राज्य चला सकते हैं तो देश को भी बेहतर तरीके से चला सकते हैं। गुजरात के मुस्लमानों ने मोदी को स्वीकार किया है, उनका नेतृत्व तारीफ के काबिल है, अब देश उन्हें स्वीकारेगा पुरे मुल्क में उनके समर्थक भारी संख्या में हैं।

गुरुवार, 20 दिसंबर 2012

बलात्कार क्यों ?

आप सभी को सुप्रभात ..जय हिन्द जय भारत ..जय जय श्री राम....जय श्री कृष्णा ........
 बलात्कार क्यों ? संस्कारों का अभाव या कामवासना की अधिकता ?

भारत भूमि में जहाँ स्त्री को इतना सम्मान दिया जाता था, वहीँ आज स्त्री को मात्र उपभोग की वस्तु समझा जा रहा है। उसे आम की तरह चूसकर, फिर उसे दर्दनाक तरीके से मार-मारकर चलती गाडी से फेंक दिया जाता है! बलात्कारी खुले सांड की तरह घुमते हैं , सत्ता चैन की वंशी बजाती है और स्त्री कलप-कलप कर मरती है! दिल्ली में गैंग रेप की शिकार एक युवती जिस तरह की असहनीय मानसिक और शारीरिक पीड़ा से गुज़र रही है, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उसके माता पिता जितने दारुण दुःख झेल रहे हैं उसका अनुमान भी नहीं कर सकते हैं ये वीर बलात्कारी! दिल्ली की मुख्यमंत्री को यदि लड़कियों की सुरक्षा की ज़रा भी चिंता हो...तो उचित कदम उठाये ..अन्यथा .....डूब मरे ..जमुना में जाकर ..........
कल शाम की बात है ., मैं ग्रामीण क्षेत्र की एक मोबाईल शॉप पर खड़ा था ., की इतने में एक तेरह - चौदह वर्ष का लड़का आया और दुकानदार से बोला की इसमें " वो " वाली ...( यानी एडल्ट / पोर्न फिल्मे ) पिक्चर डाल दो ... दुकानदार ने उस लड़के की मंशा भांप ली ., उसने भी उसे अपना पारिश्रमिक बताया ., लड़का राजी हुआ ., तो उस दूकान संचालक ने उस लड़के की एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड में कुछ पोर्न फिल्मे डाल के दे दी ., और वो लड़का चलता बना .... मैंने दूकानदार की तरफ घूर कर देखा ., तो उसने मुझे अपनी कुटिल मुस्कान बिखेर कर कहा की -" सर ...!!! यहाँ तो सब चलता है ...." उसे शौक था ., मैंने उसका शौक पूरा कर दिया ...."
खैर ., ऐसे दृश्य बहुतो ने सुने और देखे होंगे .., लेकिन सोचने वाली बात ये है की हम और हमारा समाज किस ओर जा रहा है ...???
इतनी कम उम्र में सेक्स-ज्ञान लेने वाले बच्चे भविष्य में रेपिस्ट नहीं बनेंगे तो और क्या बनेंगे ...???
एक तेरह - चौदह साल का बालक ., यदि " काम -वासना " का इतना ज्ञान समेटे हुए है ., तो सोचिये की हम पश्चिम से फिर कैसे भिन्न हुए ....???
हम संस्कार की बात करते है ., लेकिन वर्तमान परिवेश में " संस्कार " शब्द जैसे अछूता सा लगता है ...

वर्तमान में घटित घटना को ही लीजिये .... हर गली चौक-चौराहों ., प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया ., यहाँ तक की फेसबुक और ट्वीटर पर भी चर्चा है तो सिर्फ और सिर्फ दिल्ली - गैंगरेप की ... हो भी क्यूँ न ., ये शर्मनाक - काण्ड है ही कुछ ऐसा ...लेकिन .,
क्या आपको लगता है ., की ये देश में हुआ पहला रेप-काण्ड है .???
या दोषीयो को सज़ा हो जाने के बाद ऐसे शर्मनाक कृत्यों की भविष्य में फिर कभी पुनरावृत्ति नहीं होगी ...???
भविष्य में कभी किसी बहन / बेटी की अस्मिता पर आंच नहीं आएगी ...???
शायद ., इन सारी बातो पर नकारात्मक प्रतिक्रिया ही दी जाएगी ...

मित्रो ., भारत और विश्व के किसी भी कोने में हो रही ऐसी शर्मनाक घटनाओ का मूलतः एक ही कारण हो सकता है ., " संस्कारों का अभाव "...
ज़रा सोचिये .., वर्तमान में घटित घटना के आरोपी ., हैवान की शक्ल में " इंसान " ही है .... यदि इन आरोपीयो को उचित संस्कार प्राप्त होते ., तो शायद ये काण्ड न कभी हुआ होता ., और न ही ये सारी बातें चर्चा योग्य विषय बनती .... असल में पोर्न फिल्मे ., अश्लील सामग्रीया एवं नंग - धडंग फिल्मो -गानों ., पश्चिमी सभ्यता के अनुकरण ने युवा तो युवा ., यहाँ तक की तेरह - चौदह वर्ष के किशोरों एवं किशोरियों को भी " काम-वासना " के दलदल में घसीट लिया है .... यदि वास्तव में हम इस प्रकार की घटनाओ की पुनरावृत्ति नहीं चाहते . तो आवश्यकता है एक शुरुवात की ., जिसमे प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक अपने परिवार में " संस्कारों " का उचित रूप से सिंचन करके अपना योगदान दे सकता है ....