मंगलवार, 12 मार्च 2013

!! अब लैपटाप घोटाला ?

2011 की जनगणना और टाइम्स आफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार यूपी में 18% मुस्लिम ऐसे हैं जिन्होंने इंटर की परीक्षा पास की है, यूपी की समाजवादी पार्टी सरकार की लैपटाप योजना के अंतर्गत 40% मुस्लिमों को लैपटाप वितरित किये जा रहे है, जब सिर्फ 18% मुस्लिमों ने ही इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है तो 40% लोगों को लैपटाप कहां से बंट रहे है ??


सीधा सा जवाब है बाकी 22% लैपटाप के पैसे का घोटाला हो रहा है, इसकी भी जांच होनी चाहिए ....!


              मुझे लैपटाप के वितरण को लेकर कोई आपत्ति नहीं है बहुत ही सराहनीय कार्य किया है अखिलेश जी ने लेकिन लैपटाप की स्क्रीन और बैग पर मुलायम जी को जगह क्यों दी गई है ?? मुख्यमंत्री के चित्र की बात तो समझ में आती है लेकिन मुलायम का चित्र दिया जाना गलत है...! मुलायम सिंह जी न तो सरकार में शामिल हैं और न ही उन्हें सरकार में कोई संवैधानिक पद दिया गया है....! फिर उनकी तस्वीर क्यों दिखाई जा रही है..? यह सरासर गलत है.. .सपा सरकारी धन का उपयोग निजी फायदे के लिए कर रही है..ये भी घोटाला की श्रेणी में ही आता है .!
           लैपटाप आपूर्ति का ठेका लेने वाली एचपी कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वितरित होने वाले लैपटापों में इस तरह का साफ्टवेयर लगाया गया है कि इसमें इन्टरनेट जुड़ते ही समाजवादी सरकार व पार्टी की उपलब्धियों का स्क्रोल चलने लगेगा...! उन्होंने बताया कि स्क्रीन पर मुलायम सिंह जी यादव और अखिलेश जी यादव के चित्र दिखाई देने के साथ ही "पूरे होते वादे" लिखकर आ जाएगा....! इसमें इस तरह के साफ्टवेयर लगाए गए हैं जिससे सपा के चित्र और "लोगो" नहीं हटेगा...! ये सब क्या है ? ये भी तो एक घोटाला है .....! 

!! राजपुताना की जय आपकी कलम से होगा !!


मेरे बहुत से मित्र है ओ FB में  क्या करते है ..की कोई भी पोस्ट हो और उस पोस्ट पर आते है और सिर्फ " जय राजपुताना " लिख कर गायब हो जाते है ..ये गलत है आपको समझ है तो आप पोस्ट पर कुछ लिखे ..सिर्फ जय राजपुताना लिख देने से कुछ नहीं होगा ....राजपुताना की जय आपके विचारों से होगा ..आपकी कलम से होगा ......!

     तो मित्रो यदि आप राजपुताना की जय करना चाहते है तो आप कलम के सिपाही बनिए ..अब इस लोकतंत्र में आपकी तलवार की ताकत की कोई मूल्य नहीं पहचानता है ..क्योकि ..अब तो एक अनाडी को भी तलवार (अश्त्र-सस्त्र) पकड़ा देगे तो ओ भी आपकी बराबरी करने की छमता रखता है ....फिर आप अपने पुरखो के इतिहास पर कब तक इतरायेगे ?


नोट ---राजपूत भाइयोआप इतिहास को पढ़कर कर कुछ सीख लीजिये ...अब इतराने के दिन लद गए है ...अच्छा है कलम के धनी बने और अपने बच्चो को समाज को कलम का धनी बनाए ..तभी सही मायने में राजपुताना की जय होगी ...!

जय हिन्द जय भारत ..जय जय श्री राम.....

जय राजपुताना ....जय महारानाप्रताप जी ...की ...!

महत्वपूर्ण -----अब देखना कुछ लोग मेरे को राजपूत नहीं होने का प्रमाणपत्र बितरित करेगे ..!