गुरुवार, 20 सितंबर 2012

आप के लिए कुछ बचा क्या ?


भारत के 120 करोड़ से ज्यादा निवासियों में अधिकांश किसान हैं | करीब 40 करोड़ हिन्दुस्तानी 9 से 5 बजे तक की ( या इससे भी ज्यादा ) नौकरी बजाते हैं | ये ऐसा वर्ग है जिसे मध्य वर्ग कहा जाता है | इसके घर में छोटी छोटी चीजों के आने पर ही ख़ुशी का मौका बन जाता है | मोटर बाइक आ गई , ख़ुशी का मौका , कार आ गई , ख़ुशी का मौका | कल रेस्तुरांत में खाना खा आये तो खुश हो गए | अब जरा उन पर गौर फरमाइए जो चांदी की चम्मच लेकर ही पैदा हुए हैं | भारत में राजनीति और फिल्मों का धंधा धीरे धीरे पारिवारिक होता जा रहा है | पहले भी था लेकिन अब कुछ ज्यादा ही हो रहा है | सब को पता है कि इससे बेहतर काम और कोई हो ही नहीं सकता , न पढाई लिखाई की बहुत जरूरत न कोई संघर्ष | हालाँकि सभी अच्छे पढ़े लिखे आ रहे है |
पहले जरा राजनीति की बात कारें :
नेहरु गाँधी परिवार : जवाहर लाल नेहरु – इंदिरा गाँधी एवं फिरोज गाँधी – राजीव एवं संजय गाँधी – सोनिया एवं मेनका गाँधी – राहुल एवं वरुण गाँधी ( सभी संसद सदस्य रहे हैं )
लाल बहादुर शास्त्री : हरिकृष्ण शास्त्री , सुनील शास्त्री ( सभी संसद सदस्य रहे हैं )
प्रतिभा देवी सिंह पाटिल : राजेंद्र सखावत (पुत्र ) (महाराष्ट्र में विधायक )
मुलायम सिंह यादव : रामगोपाल यादव (भाई ), धर्मेन्द्र यादव (भतीजा ) , अखिलेश यादव (पुत्र -मुख्यमंत्री ) , स्वयं – सभी संसद सदस्य
शिवपाल यादव (भाई ) विधायक-मंत्री , डिम्पल यादव (बहु) कन्नौज से सांसद , प्रतीक यादव ( इंतजार करें)
कल्याण सिंह : राजवीर सिंह (पुत्र )(विधायक रहे हैं )
राजनाथ सिंह : नीरज सिंह , पंकज सिंह (पुत्र ) -तैयारी में
विलासराव देशमुख : अमित देशमुख (पुत्र )(विधायक )
सुशिल कुमार शिंदे : प्रणीति शिंदे ( पुत्री ) विधायक
शरद पवार : अजीत पवार ( भतीजा ) ( उप मुख्य मंत्री ), सुप्रिया सुले (पुत्री ) सांसद
नारायण राने : नीलेश राने (पुत्र )-तैयार
बाला साहेब ठाकरे : उद्धव ठाकरे (पुत्र ), राज ठाकरे (भतीजा )- शिव सेना एवं मनसे प्रमुख
छगन भुजबल : पंकज भुजबल (विधायक )
देवीलाल : ओम प्रकाश चौटाला (पुत्र ) (मुख्यमंत्री ), अजय चौटाला , अभय चौटाला (पुत्र ) (विधायक) सांसद
भजन लाल : कुलदीप विश्नोई (पुत्र ) विधायक , अब सांसद बनने की तैयारी
बंसी लाल : कुमारी शैलजा ( सांसद )
माधव राव सिंधिया : ज्योतिरादित्य सिंधिया (पुत्र -सांसद ), विजयराजे सिंधिया , वसुंधरा राजे सिंधिया ( बहन )
लालू प्रसाद यादव : राबड़ी देवी (पत्नी -मुख्यमंत्री ) , साधू यादव , सुभाष यादव (साले -विधायक , सांसद )
करूणानिधि : एम्.के. स्टालिन , एम्.के .अज़गिरी (पुत्र , विधायक एवं सांसद ), कनिमोज़ी ( पुत्री -सांसद )
प्रकाश सिंह बादल : सुखवीर सिंह बादल (पुत्र -उपमुख्यमंत्री )
अमरेन्द्र सिंह – परमजीत सिंह कौर (पत्नी-सांसद )
फारूक अब्दुल्ला : उमर अब्दुल्ला
मुफ्ती मोहम्मद सईद :रूबिया
अटल बिहारी वाजपयी : करुना शुक्ल (भतीजी )-मध्य प्रदेश में विधायक
येदियुरप्पा : राघवेन्द्र , विजयेन्द्र (पुत्र)-सांसद
देवेगोड़ा : कुमारस्वामी ( मुख्यमंत्री)
वी.पी.सिंह : अजय सिंह
शीला दिक्सित : संदीप दिक्सित (सांसद )
जसवंत सिंह : दुष्यंत सिंह (पुत्र)-सांसद
प्रिय रंजन दस मुंशी : दीपा दास मुंशी (पत्नी-सांसद )
भूपेंद्र सिंह हुड्डा : रणदीप सिंह हुड्डा (पुत्र -सांसद)
प्रेम सिंह धूमल : अनुराग ठाकुर (पुत्र -सांसद )प्रणव मुखर्जी : अरिजीत मुखर्जी ( विधायक -बंगाल )
अब ज़रा फिल्मों की बात कर लें :
दलीप कुमार : कोई औलाद नहीं
प्रथ्वी राज कपूर : राज कपूर : रंधीर कपूर , ऋषि कपूर , राजीव कपूर !
शम्मी कपूर : बेटे जो फिल्म लाइन में सफल नहीं हुए
शशि कपूर : एक बेटी फिल्मो में , मगर सफल नही
***************
रंधीर कपूर : करिश्मा कपूर , करीना कपूर ( दोनों हिरोइन )

ऋषि कपूर : रणवीर कपूर ( हीरो )
देव आनंद – सुनील आनंद ( हीरो -लेकिन सफल नहीं )
चेतन आनंद
सुनील दत्त : संजय दत्त (हीरो) , प्रिया दत्त (सांसद ) , नम्रता दत्त ( कुमार गौरव की पत्नी )
अमिताभ बच्चन : अभिषेक बच्चन (बेटा -हीरो ) , ऐश्वर्या बच्चन ( बहु -हिरोइन )
***********
रोशन : संगीतकार
राकेश रोशन (हीरो -निर्माता , निर्देशक )
राजेश रोशन ( संगीतकार )
ऋतिक रोशन -हीरो
*******
धर्मेन्द्र -हीरो , निर्माता
सनी देओल – हीरो , निर्माता
बोबी देओल – हीरो
हेमा मालिनी (पत्नी ) -हिरोइन
ईशा देओल (बेटी )- हिरोइन
********
यशराज चोपड़ा – निर्माता
बलराज चोपड़ा(भाई ) -निर्माता
विधु विनोद चोपड़ा (भाई )- निर्माता
आदित्य चोपड़ा(यशराज का बेटा ) -निर्माता
उदय चोपड़ा (यश राज का बेटा ) -हीरो , निर्माता
रवि चोपड़ा( बलराज का बेटा ) -निर्माता , निर्देशक
जैकी (विधु का बेटा ) -हीरोये तो केवल एक बानगी है | बहुत सारे ऐसे हैं जो अभी लाइन में हैं या हो सकता है मुझे उनके विषय में जानकारी न हो | फिर हमारे तुम्हारे लिए क्या बचता है ? सिर्फ 9 से 5 बजे तक की नौकरी ही न ? सोचिये और बस सोचिये | क्योंकि इसके अलावा हम कुछ कर भी नहीं सकते |


yogi sarswat ji & Ranjan Kumar ji

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें