गुरुवार, 8 दिसंबर 2011

क्या आप जानते है ?? कुछ ऐतिहासिक तथ्य ...

  • ईसा पूर्व 7000 – साम्भर राजस्थान में पौधे बोने के प्रथम साक्ष्य
  • ईसा पूर्व 6000 – सिंध-बलूचिस्तान सीमा पर स्थित मेहरगढ़ तथा कश्मीर के बुर्जाहोम में भारत के प्राचीनतम आवास, कृषि तथा पशुपालन के अवशेष
  • ईसा पूर्व 5000 -4000  – बागौर भीलवाड़ा और आदमगढ़ होशंगाबाद के समीप आखेटकों द्वारा भेड़-बकरी पालन के प्रथम अवशेष
  • ईसा पूर्व 4000 -3000  – कृषकों तथा पशुपालकों की स्थानीय सभ्यताएँ
  • ईसा पूर्व 2500 – सिंधु घाटी में पूर्व हड़प्पा सभ्याता के नगरों का विकास, अस्थियों, प्रस्तरों, मनकों आदि से बने आभूषणों के अवशेष
  • ईसा पूर्व 2500 -1750  – रेडियो कार्बन तिथि-निर्धारण के आधार पर हड़प्पा सभ्यता का काल विस्तार
  • ईसा पूर्व 2250 -2000  – हड़प्पा सभ्यता का पूर्ण विकास, विघटन तथा स्थानीय समस्याओं का आरम्भ
  • ईसा पूर्व 1500 – भारत में आर्यों का आगमन, ऋग वेद की रचना, वैदिक काल का आरम्भ, गंगा मैदान में आर्योत्तर ताम्र सभ्यता
  • ईसा पूर्व 1000 – आर्यों का गंगा मैदान तक विस्तार, उत्तर-वैदिक काल का आरम्भ, ब्राह्मण ग्रंथों की रचना, वर्ण-व्यवस्था का आरम्भ, लौह धातु के प्रयोग का आरम्भ
  • ईसा पूर्व 950 – महाभारत युद्ध
  • ईसा पूर्व 800 – व्यास द्वारा महाभारत महाकाव्य की रचना, आर्यों का दक्षिण-पूर्व में विस्तार, रामायण का प्रथम वृत्तान्त
  • ईसा पूर्व 600 -550  – उपनिषदों की रचना, आर्यों का दक्षिण में विदर्भ तथा गोदावरी तक विस्तार, सोलह महाजनपदों की स्थापना, आर्य सभ्यता में कर्मकाण्डीय अनुष्ठानों की प्रतिस्थापना
  • ईसा पूर्व 566 -486  – गौतम बुद्ध तथा बौद्ध धर्म का काल
  • ईसा पूर्व 560 -450  – भारतीय दर्शन एवं धर्म चिन्तन का काल, कोशल में प्रसेनजित का राज्यकाल
  • ईसा पूर्व 599 -527  – वर्द्धमान महावीर तथा जैन धर्म का काल
  • ईसा पूर्व 542 -490  – बिंबिसार का राज्यकाल तथा मगध की श्रेष्ठता
  • ईसा पूर्व 517 -509  – ईरान के अखमनी वंश के सम्राट डेरियस प्रथम का आक्रमण, आर्यों की पराजय, यूनानी नौसेनापति स्काइलैक्स द्वारा सिंधु नदी पर गवेषणा अभियान
नोट- कुछ तथ्य प्रमाणित नहीं है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें